सड़क के किनारे मृत अवस्था में एक व्यक्ति मिला

मधुबन/मऊ। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा के समीप मधुबन बेल्थरारोड मुख्य मार्ग के किनारे सोमवार की शाम 5 बजे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नही पाया गया है।वही पुलिस ने बताया कि जिस जगह मृतक अचेत अवस्था में मिला था वहाँ एक साइकिल एंव साइकिल के साथ झोला में दाल एंव कुछ घरेलु सामान पाया गया है। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी है और उसकी उम्र 40 के आस पास बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्ज़ा में लेकर थाना लायी है एंव मृतक के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

