शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा हंशराज निवासी पचिश्ता मोलनापुर थाना चिरैयाकोट, थाना घोसी पुलिस द्वारा अखिलेश निवासी भटमिला, प्रमोद निवासी कस्बा घोसी थाना घोसी, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा श्रवण कुमार निवासी अदरी थाना कोपागंज, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रदीप कुमार, अजय कुमार निवासीगण निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली, थाना मधुबन पुलिस द्वारा चौधरी प्रसाद, मगरू यादव निवासी हसनपुर थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा प्रदुम्न मौर्या, आलोक कुमार, अभिषेक, मृत्युंजय, राजकुमार, मून्ना विश्वकर्मा निवासीगण सैदपुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मनोज चौहान निवासी ओन्हाइच थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी तथा थाना घोसी पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त मल्लू सोनकर पुत्र रामदरश सोनकर निवासी कस्बा घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
