अपना जिला

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन शंकर लाल अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में दिनांक 25 सितम्बर 2021 दिन शनिवार सायं 03ः00 बजे कपिलदेव मेमोरीयल कालेज आफ फार्मेसी अदरी इन्दारा मऊ में किया जायेगा, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जन समुदाय को विधिक जानकारी प्रदान की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *