अपना जिला

दिल्ली के गायक संजीव झा ने बांसुरी वादन व गायन से किया मंत्रमुग्ध

दर्शकों ने ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम की खूब की सराहना

मऊ। ‘देवकली देवलास: एक अदभुत धार्मिक स्थल’ फेसबुक पेज पर रविवार, 19 सितम्बर, 2021 को आयोजित ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली से आमंत्रित गायक संजीव झा ने अपने सुमधुर बांसुरी वादन तथा गायन से दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही पेज के एडमिन तथा कवि व दिल्ली में राजभाषा अधिकारी श्री देवकान्त पाण्डेय ने अपने कविता पाठ से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पेज के एडमिन देवकान्त पाण्डेय ने आमंत्रित गायक कलाकार का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। उसके बाद संजीव झा ने अपने गायन कार्यक्रम की शुरुआत देवी वंदना जय जय भैरवी असुर भयावनि पशुपति भामिनि माया से की। उसके बाद उन्होंने ए पहुना एही मिथिले में रहुना, मैने पूछा चाँद से तो चाँद ने कहा, रहा गर्दिशों में हरदम मेरे इश्क़ का सितारा, तू मेरी आशिकी है, मुझे इश्क़ है तुम्हीं से, अरे मोरे रामा मइया के दुवरिया भजनिया गइबे आदि गीत सुनाकर तथा सावन का महीना पवन करे शोर, कवने दिशा में ले के चला रे बटोहिया व फूल तुम्हे भेजा है खत में आदि गानों की धुनों को बांसुरी के माध्यम से सुनाया। कवि देवकान्त पाण्डेय ने अपनी भोजपुरी व हिंदी की कविताएँ, ग़ज़ल-गीत सुनाया। इस पूरे कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा और अपने कमेंट के माध्यम से इसकी खूब तारीफ की। लगभग 2 घंटे चले इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान देवकली देवलास गाँव की प्राचीनता व इसके पौराणिक महत्व
को भी बताया गया और इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *