एके शर्मा का उद्यमियों के साथ जनसंवाद, नोएडा को विश्व का बड़ा औद्योगिक आर्थिक केंद्र बनाने की चर्चा

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नोएडा के अपने पहले दौरे के दौरान ए ० के० शर्मा नोएडा में अपने दौरे के आखिरी दिन दो कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व आईएएस अधिकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
• एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने उद्यमियों के साथ ‘जन संवाद’ किया। नोएडा परिक्षेत्र को विश्व का बड़ा औद्योगिक-आर्थिक केंद्र और यहाँ की कंपनियों को वैश्विक बनाने पर गहन चर्चा की।
• उसके बाद आईटीएस कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित हुए। वहां उन्होंने किसानों के मजबूती और समृद्धि की बात की।




