अपना जिला

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपते हुए फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत

मऊ। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों की एक बृहद बैठक जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू की अध्यक्षता में निजामुद्दीनपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। बैठक में मुहम्मदाबाद नगर इकाई का पुर्नगठन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में संरक्षक मण्डल से शाह आलम कुरैशी, बाबू राम गुप्ता, हाजी अजीजुर्रहमान अंसारी एवं नगर अध्यक्ष महावीर प्रकाश सिंह बनाये गये। इसी क्रम में जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल नें कहा कि व्यापारी समाज प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ गाॅव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लामबन्द हो रहा है। व्यापारी समाज संघर्षों के बल पर देश की अर्थ व्यवस्था एवं विकास को एक नया आयाम देगा।
बैठक मे मुख्य रूप से भाई अजय साहू, जफर अहमद जनता, वरिष्ठ व्यापारी नेता मोलबी इकबाल, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, गोपाल कृष्ण बरनवाल, दीलिप वर्मा, राकेश गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता ईश्वर दयाल सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रवि यादव, राजेश यादव पूर्व सभासद, बुनकर नेता एनुल मुजफ्फर, दीलिप कुमार कश्यप, विवेक बरनवाल, संतोष कुमार राव, डा0 शमशाद, प्रमोद कुमार सोनकर, नवनिर्वाचित मंत्री हेमन्त गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *