अपना जिला

PM मोदी के जन्मदिन पर 51 किसानों व सेना के जवानों का BJP किसान मोर्चा करेगा सम्मान

मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कमर कस ली है। यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को मऊ नगर के महिला थाना के सामने जिले के 51 किसानों एवं  सेना के जवानों को भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई मऊ सम्मानित करेगा। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के सानिध्य में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बनी रणनीति में कही गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मऊ जनपद के चारो विधानसभा से किसानों एवम जवानों को सम्मानित करने का कार्य कर जन्मदिन को किसान, जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने कहा कि जय जवान जय किसान के नारे के साथ विकास पुरुष यशस्वी पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 51 किसान एवम जवान को सम्मानित कर किसान एवम जवान का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है। किसानों की समस्या, मान सम्मान एवम दोगुनी आय के प्रति भाजपा सदैव हितैषी रही है औऱ आगे भी रहेगी। किसानों को समर्पित किसान सम्मान निधि से किसानों का सम्मान तो बढ़ा ही है साथ ही उनकी आर्थिक स्तिथि भी सुदृढ़ हुई है।किसान मोर्चा केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किये गए कार्यों के बारे में जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों का विस्तार पूर्वक बताने का कार्य करेगा। जिला अध्यक्ष  प्रवीण गुप्ता ने किसान मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए  कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जन जन को सरकार के जनहित कार्य को जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेगा। कार्यकर्ताओ को उत्साहित करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि कुछ  राष्ट्रविरोधी ताकते किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है जिससे हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में किसान मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान अंगवस्त्र देकर किया। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री हरिकेश चौहान, संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष भगत सिंह, विशाल, अभिषेक राय, जनार्दन शर्मा, प्रेमप्रकाश राय, नरसिंह मौर्य, मिथिलेश सोनकर, उदयप्रताप शिब्बू, अक्षय सिंह, शिवशंकर पटेल,शीला प्रजापति,राजू पांडेय, अवनीश पाठक, संजय सोनी, राधेश्याम, अमर नाथ यादव, कुंदन वैदिक सहित किसान मोर्चा के सभी नवगठित पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *