अपना जिला

75 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 19 शीशी (200 मिली) देशी शराब के साथ 04 गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 07.09.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा तालीमुद्दीन इन्टर कालेज के पास से मान सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी कहिनौर थाना सरायलखंसी के कब्जे से 19 शीशी (200 मिली) देशी शराब बन्टी बबली, थाना *घोसी* पुलिस द्वारा चिरैयाडाह के पास से राकेश सोनकर पुत्र कान्ता सोनकर निवासी अमिला चिरैयाडाह थाना घोसी के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा रसूलपुर से रामअशीष पुत्र कन्हैया निवासी रामगढ़ थाना दोहरीघाट के कब्जे से 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा काछीकला से विनोद चौहान पुत्र रूपनारायण चौहान निवासी इटौरा डोरीपुर थाना कोपागंज के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का  अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *