पुस्तक पा कर खिलखिला उठें नौनिहालों के चेहरे

मऊ। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय हिकमागाढ़ा में कुल 159 बच्चों को पुस्तकों का वितरण विधायक घोसी विजय राजभर के द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक जी ने अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना गाईड लाईन का पालन सबसे पहले जरूरी है। सरकार की पहली प्राथमिकता है नौनिहालों की बुनियादी शिक्षा है जिसके लिए आप सभी अभिभावकों का भी सहयोग अपेक्षित है।कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत पूरे कोरोना काल में बच्चों के अभिभावकों के खातों में कन्वर्जन राशि और उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया ।इसी क्रम में सरकार स्कूल ड्रेस , स्वेटर ,जूता मोजा आदि के सभी धन सीधे अभिभावकों के खाते में भेज रही हैं। यह सरकार का युगान्तकारी कदम है।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में एस आर जी अरविन्द पाण्डेय ने मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत संचालित समस्त क्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।ए आर पी शैलेन्द्र पाण्डेय ने आनलाइन डिजिटल व्यवस्था,दीक्षा एप ,मानव संपदा आदि के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रियंका पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस एम सी अध्यक्ष सुनैना त्रिपाठी,अधिवक्ता अखंड पांडे, अरुण कुमार चौहान ,सुनील कुमार, अंकुर राय, प्रियंका यादव ,सरिता यादव, सुनील कुमार, संदीप कुमार ,संदीप राजभर, वीरेंद्र चौहान, राजू सहित सहित अनेकों अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

