अपना जिला

पौधा लगाओ जीवन बचाओ अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर मऊ में वार्षिक उत्सव का आयोजन

मऊ। के युवा पर्यावरणविद एवं पौधा लगाओ जीवन बचाओ अभियान के संस्थापक शैलेंद्र प्रताप ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन एक पौधा स्वयं लगाना या वितरण कर लगवाने का संकल्प 5 सितंबर 2020 को लिया था इस अभियान के लगातार 365 दिन यानी 1 वर्ष पूरा होने पर 6 सितंबर 2021 को नई बस्ती सहादतपुरा मऊ में वार्षिकोत्सव मनाया गया । शैलेंद्र प्रताप का प्रण है की यह पुनीत कार्य वह आजीवन करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर महामहनीय और प्रबुद्ध जनों ने चार चांद लगा दिया जिसमें डायट प्राचार्य बलिया बिकायाल, अविनाश, राजेश, संतोष, शैलेंद्र, डीसीएसके पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एसबी, जिला समन्वयक सीडी सर के साथ अपने मऊ जनपद के, 4 ब्लॉको के 4 खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति , उनके विचारो ने मनोबल बहुत ही बढ़ाया, पूर्वांचल के चिकित्सक एस. सी. जी , मऊ जनपद की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्था चंद्रा पब्लिक स्कूल के मैनेजर विजय बहादुर पाल, अखंड जी डी ओ एल आई सी सम्मानित शिक्षक संतोष जी , मनोज जी, उपेंद्र, पवन, पंकज, वीरेंद्र, जवाहर, मनोज अली बिल्डिंग, दिनेश एवं शिक्षक बहने आभा, पूजा, प्रिया, सुनीता, अनीता सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन वर्गों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन सकुशल किया गया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शशि प्रिया जी ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया
कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षक बंधुओं, प्रबुद्ध जन वर्गों द्वारा अपने आने वाले पीढ़ियों के बेहतर कल लिए आज पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया कि हम या तो पेड़ लगाएंगे या पेड़ बचाएंगे या प्लास्टिक, जल किसी प्रकार के प्रदूषण के रोकथाम पर स्वयं उदाहरण बन के उदाहरण पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *