मऊ में प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

मऊ। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तमसा नदी के ऊपर रेलवे पुल पर सोमवार की सुबह प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। दोनों एक ही समाज के थे और आपस में कई वर्षों से प्रेम कर रहे थे। लेकिन परिजन उनके प्रेम पर पहरा लगा दिया। युवक आनंद राजभर 24 वर्ष पुत्र विनोद राजभर निवासी उमापुर थाना सराय लखंसी का रहने वाला था। और युवती कोपागंज थाना क्षेत्र के युसुफपुरा डांडी की निवासी महिमा राजभर है। जब युवक के परिजन को प्रेम लीला के बारे में पता चला तो लड़के को लेकर पिता मुंबई चले गए और वही काम करने लगे। वे सोचे शादी विवाह कर दें तो वे प्रेमिका को भूल जाएगा। यही सोच कर पिछले 5 जून 2021 को उन्होंने उसकी शादी मरदह के गाजीपुर में कर दी और उसके बाद अपने साथ मुंबई ले कर चले गए। लेकिन प्रेम के आगोश में डूबे आन्नद के मन में तो कुछ और खिचड़ी पक रही थी। वे अपनी प्रेमिका से किसी न किसी बहाने फोन पर बात भी कर ले रहा था। फिर क्या मुम्बई से घुमने के बहाने 04 सितंबर को वे मऊ चला। दहेज में मिली बाइक से युवक अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसे अपाचे गाड़ी पर बैठा कर मऊ लेकर चला आया। दोनों ने अपने इरादों को किसी को कान तक भनक नहीं लगने दी। दोनों अपने साथ जीने मरने की कसमें खा बैठे और सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रैक पर पहुंच गए और वहां पर उन्होंने सुबह आ रही इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उधर युवक आनंद की पत्नी घटना के बाद बेसुध है।

