पुण्य स्मरण

दवा विक्रेता कल्याण समिति की एक शाम, DR सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम

घोसी/मऊ। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एस, बी, मेडिसीन सेंटर घोसी पर देर शाम हुई, आज की बैठक शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मनाया गया सर्वप्रथम, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय एवं संरक्षक तीर्थराज सिंह जी ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए शुरू हो, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी मध्यम परिवार में जन्म लेते हुए शिक्षकों को एक नया आयाम दिया, और देश के दूसरे राष्ट्रपति भी थे और पहले उपराष्ट्रपति भी थे, बिना गुरु के ज्ञान नही होगा इसलिए पूरे देश में एवं सभी स्कूलों में शिक्षक को बच्चे कुछ न कुछ उपहार देते हैं क्योंकि एक शिक्षक ही समाज को बदल सकता है, न जाने कितने अवार्ड और भारत रत्न से सम्मानित डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को कोई घमंड नहीं किया और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का भी कार्य किया इसलिए उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं,, अपने सभी सदस्यों से अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आप सभी लोग एक दवा व्यापारी है जीवन रक्षक है तो पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करें इस दवा व्यापर को सेवा समझकर करें, दूकान में साफ सफाई, फ्रिज बिल बाउचर, के साथ साथ सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने व्यापार को करें, लाइसेंस रिनीवल की समस्या जल्द ही आसान हो जाएगी क्योंकि भारत सरकार ने रिनीवल शब्द को ही हटाकर रिटेंशन शब्द कर दिया है इसमें केवल सरकारी फीस जमा होगी और जो ट्रेजरी चालान है वही हमारा रिटेंशन है लाइसेंस का जिसे हर पांच साल बाद कराना पड़ेगा, फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त नही किया गया तो दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी कोर्ट जानें के लिए तैय्यार है, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती पर बल दिया जाए और अपने संगठन के लिए कुछ भी करने के लिए बाध्य हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मझवारा के गुप्ता मेडिकल, मद्धेशिया मेडिकल स्टोर आज हमारे नए सदस्य बनाए गए हैं और उनको अध्य्क्ष जी के द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र भी दिया गया, मंत्री लाल बिहारी गुप्ता एवं संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव ने भी अपनी अपनी बाते कही, संचालन संस्था के सचिव रमेश चंद्र सिंह ने किया, तीर्थराज सिंह, रमेश सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, लाल बिहारी गुप्ता, निर्भय पांडेय, पारस नाथ मौर्य, जंग बहादुर यादव, चंदन सिंह, बृजभान यादव, नुरुल हसन, नवनीत चौरसिया, शोएब निजामी , उमाशंकर गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया अनिल वर्मा, सुनिल मिश्रा, शुभम पांडेय, दीपक, साहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थिति रहे,
अंत में दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया एवं बैठक का समापन किया गया ,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *