अपना जिला

कुल 420 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.09.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नुरुल्लाहपुर बंधे के पास से बबलू यादव पुत्र जंगी यादव निवासी जीवापार थाना मधुबन मऊ के कब्जे से कुल 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री (यूरिया, नौसादर, फिटकिरी व नमक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 451/21 धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ सुग्गीचौरी के पास से राजकुमार यादव पुत्र सुदामा निवासी विशुनपुर देवारा थाना बरहज के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 450/21 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *