प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह उत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर हुई बैठक

मऊ।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह मनाए जाने को लेकर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०एस०पी० अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि यह कार्यक्रम 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा । इस दौरान पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा ।ताकि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके । वही सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी चिकित्सा अधिकारी शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश अनुरूप प्रतिदिन कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाय तथा गर्भवती महिलाओं को इस अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण कराए जाने हेतु जागरूक भी किया जाए। ताकि जो गर्भवती महिलाएं टीकाकरण नहीं करा सकी हैं ।उन्हें भी टीकाकरण कराया जा सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹5000 का लाभ केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा तीन किस्तों में दिया जा रहा है।।
वही योजना के जिला नोडल अधिकारी डा०बी०के०यादव ने जनपदवासियों से अपील किया है कि इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी आशा, एएनएम, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व बीसीपीएम से सम्पर्क कर सकते है। ताकि पात्र लाभार्थियों को आसानी से इस योजना का लाभ मिल सके और गर्भवती महिलाओं के खानपान व पोषण के मदद हो सके। वही योजना का हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 भी जारी किया गया। जिस पर घर बैठे जानकारी ले सकते है। बैठक के दौरान डीसीपीएम संतोष सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक सिंह, आरबीएसके मैनेजर अरबिंद वर्मा ,समस्त चिकित्सा अधीक्षक, बीसीपीएम व बीपीएम, डीपीए मौजूद रहे।।

