अपना जिला

प्रतीक बने प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल जिला सचिव, नीलम सर्राफ महिला सभा जिलाध्यक्ष

मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक प्रदेश सचिव विजय सर्राफ के कार्यालय पर रविवार की देर शाम संपन्न हुई। जिसमें जिला कमेटी की संस्तुति पर प्रतीक जायसवाल जिला सचिव पद पर नामित किए गए। वहीं प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल महिला सभा की जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से नीलम सर्राफ का चयन किया गया।
व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मऊ नगरअध्यक्ष विजय वर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रिन्स गुप्ता, मोहम्मदाबाद गोहाना नगर अध्यक्ष के रूप में विनीत गुप्ता व कोपागंज नगर अध्यक्ष के लिए धनन्जय सिंह व युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज चुने गए।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी हित के लिए कृत संकल्पित यह संगठन के पदाधिकारी व्यापार हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिससे आम व्यापारी सुरक्षाबोध के साथ अपना व्यवसाय करता रहे। उन्होंने कहाकि राष्ट्रहित सर्वोपरि का मन में भाव लेकर कार्य कर रहे व्यापारियों के लिए संगठन सदैव खड़ा रहेगा। अवैध व्यवसाय वह अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यापारियों का किसी भी सूरत में मदद न करने का संदेश देते हुए उन्होंने कहाकि किसी भी संगठन के लिए राष्ट्र धर्म का पालन ही सर्वश्रेष्ठ है। जिला महासचिव श्रीराम जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर कमेटी की घोषणा कर दी जाए। जिसके बाद नगर में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव मनीष वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अश्विनी सिंह, प्रवीण चन्द मिश्रा। फैजान अहमद, कमलेश गुप्ता, राकेश उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, अनुज गुप्ता, मु. अलीहसन, जितेन्द्र चौहान, राजीव गुप्ता, मु. दानिस, मु. रमजान इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव श्रीराम जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *