लेफ्टिनेंट शरद ने बढ़ाया मऊ का मान,

लेफ्टिनेंट शरद कुमार पांडेय पुत्र डॉक्टर सुधाकर पांडेय मान्यता प्राप्त पत्रकार निजामुद्दीनपुरा थाना नगर कोतवाली ने रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल रीवा में फिजिक्स पीजीटी के पद पर कार्यरत रहते हुए मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य के संयुक्त कंपटीशन में पहला स्थान प्राप्त कर मेडल प्राप्त किया है, जिससे जनपद में खुशी का माहौल व्याप्त है। श्री पांडेय के मेडल प्राप्त करने पर नगर वासियों ने मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की। लेफ्टिनेंट शरद कुमार पांडेय नगर के जीवन राम इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से फिजिक्स में एमएससी किया तथा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात B.Ed कर रीवा यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश से एमफिल की डिग्री प्राप्त किया ।शिक्षा के दौरान ही टैगोर इंटर कॉलेज इलाहाबाद में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हुए जहां से सैनिक स्कूल में कंपटीशन देने के पश्चात इनका सलेक्शन लेफ्टिनेंट के पद पर रीवा सैनिक स्कूल में हो गया। वे वहीं अपना योगदान देने लगे, वे बचपन से ही मेधावी हैं इससे पूर्व में इन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। श्री पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि माता पिता के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के चलते उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हुई और आज जो मेडल प्राप्त हुआ है वह हमारे पिता के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है मैं अपनी सफल सफलताओं का श्रेय अपने माता पिता को देता हूं।





