मेहनत रंग लाई, हेमन्त का राजनीति में कद बढ़ा, गांव में खुशी की लहर, खुशी में पिता व चाचा के आंसू छलके

( सचिन मिश्रा )
दोहरीघाट/ मऊ। भाजपा की राजनीति में हेमन्त राय का कद और बढ़ गया है। मेहनत व सामाजिक योगदानों के बूते उन्होंने जिला संगठन में अपनी जगह बनाते हुए पार्टी में मिले नई दायित्व व जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए गुरुवार को जब हेमन्त को भाजयुमो मऊ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया तो फरसरा खुर्द में उनके पिता सर्वेदेव राय और चाचा परमहंस राय सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठे। वही उनके पिता और चाचा का खुशी से आंसू छलकने लगा। वहीं पूरे गांव में युवा, बुजुर्ग सहित सभी ग्रामीण खुशी से झूमने लगे। गांव में आतिशबाजी की गई और मिष्ठान बांटा गया। भाजपा जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगाए गए। हेमन्त राय ने सक्रिय राजनीति की शुरूआत वर्ष 2013 से भाजयुमो आईटी सेल से किया। वर्ष 2014 से 2017 तक भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रहे। जिस मेहनत के साथ उन्होंने संगठन को मजबूती से खड़ा किया और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बेहतर पकड़ बनाई उसके चलते उन्हें वर्ष 2017 में युवा मोर्चा का जिलामंत्री बना दिया गया। इस बीच हेमन्त ने भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में दमदारी से काम किया। उनकी इसी मेहनत को देखते हुए संगठन व शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अब भाजपा की राजनीति में हेमन्त राय का कद और बढ़ा है। इधर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जब पता चला कि हेमन्त राय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो खुशी से झूम उठे। मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी बाबा ने कहा कि भाजपा संगठन छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देती है। हेमन्त को युवा मोर्चा की जो जिम्मेदारी दी गई है उससे क्षेत्र, गांव को गौरवांवित हुआ है।भाजपा नेता भरत भैया ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहाँ कार्यकर्ताओ को सम्मान मिलता है। जिलाउपाध्यक्ष सन्तोष राय ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में कार्य करते है।खुशी जताने वालो में प्रेमशंकर राय उर्फ टुनटुन, हिमांशु राय, प्रवीण राय उर्फ विक्टर, शुभम राय, पंकज मद्धेशिया, उज्ज्वल जायसवाल, विजेंद्र चौहान, बबलु गुप्ता, शाल्वर्त राय, आशीष राय, नीरज मिश्रा, दीपक प्रजापति, सौरभ राय सहित अन्य लोगो ने खुशी जाहिर किया।




