काम की बात

किसान आंदोलन के कारण निम्न रेल गाड़ियां निरस्त रहेगी

वाराणसी। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया गया है।
निरस्तीकरण

  • अमृतसर से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05734 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • कटिहार से 28 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05733 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन-

  • अमृतसर से 25 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा विशेष गाड़ी बरेली से चलायी जायेगी। यह गाड़ी अमृतसर से बरेली के मध्य निरस्त रहेगी।
  • जम्मूतवी से 24 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05098 जम्मूतवी-भागलपुर विशेष गाड़ी लक्सर से चलायी गई। यह गाड़ी श्री जम्मूतवी से लक्सर के बीच निरस्त रही।
  • अमृतसर से 24 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05734 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी दिल्ली जं0 से चलाई गयी। यह गाड़ी अमृतसर से दिल्ली जं. के बीच निरस्त रही।
  • अमृतसर से 24 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी लक्सर जं0 से चलाई गई। यह गाड़ी अमृतसर से लक्सर के बीच निरस्त रही।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *