अपना जिला

जिला जज व एएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, जिला कारागार एवं जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के मार्गदर्शन में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मऊ,जिला कारागार, मऊ एवं जिला महिला चिकित्सालय मऊ में स्थित वन स्टाफ सेण्टर मऊ का संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ किया गया।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के निरीक्षण 11ः00 बजे प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश के अतिरिक्त अन्य स्टाफ मौजूद मिले। निरीक्षण गृह में वर्तमान में 110 किशोर रह रहे हैं, जिनमें से पाया गया कि बैरक नं0 01 में 39, बैरक नं0 02 में 39, बैरक नं0-3 में 13, आइसोलेशन कक्ष सं0-1 में 08, आइसोलेशन कक्ष सं0-2 में 07, बैरक नं0 4 में 4 रह रहे है।
भोजनालय कक्ष का निरीक्षण किया गया। भोजनालय कक्ष साफ सुथरा पाया गया। संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण के समय कोविड-19 से बचाव हेतु किशोरों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने तथा किशोरों को बार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। प्रभारी अधीक्षक द्वारा पूछ ताछ में बताया गया कि सभी किशोरों का वैकसीनेशन हो गया है।
जिला कारागार मऊ का संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण दोपहर 12ः10 पर किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के समय नागेश सिंह, जेलर-प्रभारी अधीक्षक, अवनीश सिंह उप जेलर, अमर कुमार सिंह उप जेलर, ओम प्रकाश रावत हेड जेल वार्डर, प्रदीप कुमार पटेल जेल वार्डर, अनिल जायसवाल चिकित्साधिकारी, तथा एम0एम0 खान, फार्मासिस्ट उपस्थित पाये गये।
आकस्मिक निरीक्षण के समय महिला बैरक नं0 1 का निरीक्षण किया गया। महिला बैरक में 34 महिला बन्दी निरुद्ध पायी गयी। महिला बन्दियों के साथ 5 छोटे छोटे बच्चे थे, जिसमें तीन लड़के एवं दो लड़किया है। निरीक्षण के समय महिला कैदियों द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों को दूध एवं फल समय से मिलता हैं। इन 34 महिला बन्दियों में 3 सजायाप्ता बन्दी हैं, इनमें से दो की आजीवन कारावास सजा हुई है तथा इन महिला बन्दियों की जेल अपील हो गयी है। महिला बन्दियों से पूछ ताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें खाना समय से मिलता है ।
प्रभारी जेल अधीक्षक को बताया गया कि महिला बन्दियों को खाली समय में मोती का माला बनाने एवं खाना बनाने हेतु प्रेरित किया जाय, जिससे उन्हें समय से एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उन्हें व उनके बच्चों को मिल सके।
महिला बन्दियों ने न्यूज पेपर व मैगजीन की माॅग की, जिसे उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया। जेल के अन्दर साफ सफाई पर्याप्त पाया गया। कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आया।
महिला चिकित्सालय मऊ में स्थित वन स्टाफ सेण्टर का अपरान्ह 1ः41 बजे संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अंजली राय केस वर्कर तथा दो महिला होमगार्ड मन्ना यादव एवं सरिता यादव उपस्थित पायी गयी। सेण्टर मैनेजर सन्ध्या सिंह के सम्बंध में बताया गया कि वह जिला प्रोवेशन कार्यालय गयी हुई हैं। उपस्थित अंजली राय केस वर्कर को निर्देश दिया गया कि यदि कोई महिला पीडि़ता की समस्या आती है उन्हें तत्काल सहायता प्रदान किया जाय। किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *