खेल-खिलाड़ी

पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवान गौरव बालियान ने रूस में आयोजित ’’जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप’’ में कांस्य पदक जीती

गोरखपर। पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवान गौरव बालियान ने 16 से 22 अगस्त, 2021 तक रूस में आयोजित ’’जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप’’ में कांस्य पदक जीत कर खेल जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी है। 79 किग्रा. वर्ग में कांस्य पदक के लिये हुए मुकाबले में उन्होंने रूस के पहलवान को 10-0 के अन्तर से हरा कर एक तरफा जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर के वाणिज्य विभाग में सी.सी.एम. स्क्वायड में टिकट संग्राहक के पद पर कार्यरत बलियान एक प्रतिभावान पहलवान है तथा इन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गत वर्ष आयोजित ’सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप-2020’ में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता जबकि नई दिल्ली आयोजित ’’सीनियर एशियन चैम्पियनशिप-2020’’ में आपने रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया। श्री बलियान अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ एवं भारतीय कुष्ती टीम के कोच चन्द्रविजय सिंह को देते है जिनके मार्ग-दर्षन में वे कुष्ती की नई तकनीक एवं दांव-पेंच में सिद्धहस्तता प्राप्त कर रहे है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के संरक्षक विनय कुमार त्रिपाठी, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर एवं अध्यक्ष, नरसा श्री योगेश मोहन, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह, सचिव/महाप्रबन्धक एवं क्रिकेट सचिव डी.के.खरे, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात एवं कुष्ती सचिव जे.पी.सिंह, उप मुख्य कर्मिक अधिकारी/मुख्यालय एवं संयुक्त सचिव आर.पी.चन्द, उप महाप्रबन्धक/सामान्य एवं हैण्डबाल सचिव श्री के.सी.सिंह, उप मुख्य इंजीनियर, गोरखपुर क्षेत्र एवं बास्केबाल सचिव श्री रविन्दर मेहरा, वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/यातायात एवं क्रास कंट्री सचिव अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/लेखा एवं कोषाध्यक्ष जय प्रकाश तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी एवं भारतीय कुष्ती टीम के कोच चन्द्रविजय सिंह सहित नरसा के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों में श्री बलियान को उनकी उपलब्धि के लिये बधाई दी है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में श्री बलियान अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, भारतीय रेल एवं देश का गौरव बढ़ायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *