जामिया आलिया अरबिया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

मऊ। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जामिया आलिया अरबिया आलिया नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ कौमी तराना, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। ध्वजारोहण जामिया के प्रबंधक मौलाना मजहर अहसन अजहरी, अध्यक्ष अब्दुल वदूद एवं प्रधानाचार्य हफीजुर्रहमान के द्वारा सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान पेश किया गया, इसके बाद बच्चों के द्वारा कविताएं एवं तकरीरे प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ादी एवं शिक्षा के बिंदु पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए, क्योंकि वर्तमान समय में मुसलमानों का पिछड़ापन शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर जामिया में एनसीआरटी पुस्तकों पर आधारित पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया एवं एनसीआरटी पाठ्यक्रम समय की आवश्यकता बताया।




