अपना जिला

मऊ स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय पुरूष वर्ग क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता, प्रवेश नि:शुल्क

मऊ। आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस पर जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया है। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, मऊ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में दिनांक 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद स्तरीय बालक वर्ग के साथ ही बालिका वर्ग की भी क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन
किया जा रहा है। उक्त रेस दिनांक 15 अगस्त ,2021 को प्रातः 9.30 बजे से पुलिस लाईन, मऊ से प्रारम्भ होगी, तथा बाईपास रोड से भीटी होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त होगी। प्रतियोगिता में कोई व्यक्ति निःशुल्क शामिल हो सकता है। उक्त प्रतियोगिता मेंं प्रथम छः स्थान पाने वाले विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
इसके पश्चात् स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।
अतः उपरोक्त क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बालक/ बालिका प्रतिभागी दिनांक 15 अगस्त, 2021 को प्रातः 9.00 बजे तक पुलिस लाईन, मऊ के मुख्य गेट पर उपस्थित होकर अपनी
प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *