अपना जिला

भाजपा नेता भरत सिंह कैबिनेट मंत्री से मिल बिन्टोलिया के कटान के रोकथाम एवं मुवावजा की किये मांग

( पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन । भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने तहसील क्षेत्र के देवारा स्थित धर्मपुर विंदटोलिया व नई बस्ती में हो रहे कटान के रोकथाम के लिए कैबिनेट मंत्री जलशक्ति विभाग डा. महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग किया है। पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि घाघरा नदी की कटान से बेघर हुए 35 परिवारों के लिए आवास, बीते दिनों कटान के चलते काल कवलित हुए दो लड़कियों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मदद, कटान के नाम पर सिंचाई विभाग द्वारा सरकारी धन के बंदरबांट की जांच और कटान रोकने के लिए ठोकर निर्माण की समस्या समाधान किया जाए। इसमें जलशक्ति मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को ज्ञापन सौंपकर भरत भैया ने बताया कि विंदटोलिया के साथ देवारा के आधा दर्जन गांव घाघरा नदी के कटान की जद में हैं । इसमें विंदटोलिया के लिलावती, रामलाल, अजय , धर्मेन्द्र, लल्लन, जितेंद्र, उर्मिला, चंपा , सोनी सहित पैंतीस लोगों का मकान नदी की धारा में विलीन हो चुका है । और सभी लोग अपने कुनबे के साथ प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। तथा एक पखवाड़े पूर्व कटान के चलते दो बेटियां गुंजा और अंकिता नदी की धारा में चली गई । और इनका शव आजतक नहीं मिला है । इसमें शासन द्वारा कटान रोकने के लिए ड्रेजिंग कार्य हेतु 16करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन मौके पर 30 प्रतिशत भी कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में कटान रोकने के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट , मोहन सेतु से विंदटोलिया तक ठोकर निर्माण और पीड़ित परिवारों को आवास और आपदा राहत कोष से मदद किया जाएं।
ज्ञापन के बावत जलशक्ति मंत्री ने सरकारी धन के बंदरबांट की जांच के लिए प्रमुख सचिव को निर्देशित करते हुए कटान रोकने और पीड़ितों की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *