विकास पुरूष मऊ के जन्मदाता पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्य तिथि मनाई गई

मऊ। 06 अगस्त 2021 विकास पुरूष मऊ जनपद के जन्म दाता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 कल्पनाथ राय की पुण्य तिथि पूरे जनपद में कांग्रेसजनों द्वारा एवं कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान द्वारा मनायी गयी। प्रातः 9 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डा0 सुधा राय के आवास पर प्रबुद्धजनों द्वारा कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व विचारगोष्ठी का आयोजन हुआ। तथा पूजा पाठ हवन आदि किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सुरेश बहादुर सिंह, योगेन्द्र नाथ ओझा, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, विनय कुमार गौतम, महेन्द्र यादव, रवि प्रकाश गोपाल, मासुम अंसारी, आदि लोग उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान के वरिष्ठतम् व्यक्ति, कल्पनाथ राय इण्टरनेशनल स्कूल , एस0आर0डी0 सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पूर्व उपाध्यक्ष उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मा0 डा0 सुधा राय जी के प्रतिनिधि श्री योगेन्द्र नाथ ओझा ने किया। व संचालन एस0आर0डी0 स्कूल की चेयरमैन एवं कल्पनाथ राय इण्टरनेशनल स्कूल की डिप्टी चेयरमैन एवं कल्पनाथ राय ट्रस्ट की उपाध्यक्ष उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सदस्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 कल्पनाथ राय की पुत्री कु0 वैष्णवी राय के प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वरिष्ठ नेता अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने किया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के पूर्व अध्यक्ष मा0 सुरेश बहादुर सिंह व आयोजक उ0प्र0 कांगे्रस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने किया। गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों का स्वागत अंगवस्त्र से कांग्रेस पार्टी के युवा नेता उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय जाकर स्व0 कल्पनाथ राय के चित्र पर सभी लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया और वहाॅ से गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे स्व0 राय के पैतृक गाॅव सेमरी जमालपुर जाकर स्व0 कल्पनाथ राय की प्रतिमा के पास पहुॅचे जहाॅ पहले से उपस्थित ग्रामसभा सेमरी जमालपुर के ग्रामप्रधान विमलेश राय, रामनिवास राय, जयप्रकाश राय, विश्वनाथ राय, रमाशंकर राय, आदि ग्रामसभा के काफी लोगों नें सभी लोगों का स्वागत किया एवं सबके साथ मुर्ति पर माल्यार्पण किया। वहाॅ से काफिला सीधे पतिला गाॅव में स्थापित स्व0 कल्पनाथ राय जी की मूर्ति पर पहुॅचा जहॅा पतिला गा्रमसभा निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री स्वामीनाथ राय पतिला ग्रामसभा के लोगों के साथ स्वागत किया व सबके साथ मुर्ति पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात श्री स्वामीनाथ राय की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए विचार गोष्ठी की गयी।वहाॅ से कोविड नियमों का पालन करते हुए काफिला श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल लुदुही में स्थापित स्व0 कल्पनाथ राय के प्रतिमा के पास पहुॅचा वहाॅ से पहले से उपस्थित विद्यालय परिवार के शिक्षक व ग्रामसभा के लोगों ने काफिले के लोगों का स्वागत किया एवं नेताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। और शिक्षाविदों को कालेज परिवार नें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सभी लोगों कल्पनाथ राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पंण के पश्चात विद्यालय परिवार नें वहाॅ पर उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया तत्पश्चात काफिला कोपागंज में थाने के सामने स्थापित स्व0 कल्पनाथ राय की प्रतिमा पहुॅचा जहाॅ पर पहले से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नजीर अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी कोपागंज के अध्यक्ष रियाज अहमद उर्फ अनिल, प्रहलाद राय, रत्नेश राय, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी आदि नें नेताओं का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी लोगों नें स्व0 कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और वहाॅ उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया। काफिले का नेतृत्व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष शिक्षाविद प्रखर वक्ता श्री सुरेश बहादुर सिंह व सभी कार्यक्रमों के आयोजक उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, रवि प्रकाश गोपाल, विनय गौतम, मासूम अंसारी, अफसर खाॅन, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, डा0 ए0के0 सिंह, पूर्णमासी मौर्या, महेन्द्र यादव, राजेश यादव, नरसिंग सिंह, राजेश सिंह, लालप्यारे सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, अरूण सिंह, संजय सिंह गाॅधी, कमलेश सिंह, नेतृत्व करते हुए पूरा काफिला जिला अस्पताल पहुचा। जिला अस्पताल पर उपस्थित कांग्रेसजनों नें काफिले का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात सभी लोगों ने जिला अस्पाताल में स्थित कल्पनाथ राय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया। कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बिस्कुट आदि वितरण किया। तत्पश्चात काफिला पुलिस लाइन स्थित कल्पनाथ राय इण्टरनेशनल कालेज पहुचा एवं वहाॅ पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन कोरोना नियमों कापालन करते हुए किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए श्रद्धाजलि सभा के मुख्य अतिथि उ0प्र0 कांगे्रस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेर्टी के पूर्व अध्यक्ष शिक्षा विद प्रखर वक्ता दर्जना शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक मा0 सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि देश के राजनीति में रचना, सृजन, निर्माण, और विकास को जोड़कर देश की राजनीति को नई दिशा और नई सोच देने का काम स्व0 कल्पनाथ राय ने किया। स्वभाव के फक्कड़ और विचारो अक्खड़ स्व0 कल्पनाथ राय नें पूर्वांचल उ0प्र0 की धरती पर विकास की गंगा बहाने का काम किया। आज मऊ जनपद की धरती पर जो कुछ भी दिखाई देता है उसमे स्व0 कल्पनाथ राय जी के अतिरिक्त आज भी किसी का कोई योगदान नही हैं आज उनके द्वारा कराये गये कार्यों के मरम्मत के नाम लाखों व करोड़ो रूपये की लूट की जा रही है। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण मऊ का गम्भीरता के साथ भ्रमण करनें पर और उनके कृत्यों को देखकर बहुत हद तक मुल्यांकन किया जा सकता है। कि कल्पनाथ राय कौन थे और कैसे थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान के वरिष्ठतम् एवं उनके समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पूर्व अध्यक्ष उ0प्र0 महिला कांगे्रस कमेटी, पूर्व उपाध्यक्ष उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मा0 डा0 सुधाराय के प्रतिनिधि डा0 योगेन्द्र नाथ ओझा नें कहा कि स्व0 कल्पनाथ राय की निर्माण और विकास की इसी धून में 24सों घण्टे रहने के कारण उनकी मृत्यु भी कम उम्र में हो गयी यदि केवल 10-15 वर्ष और अधिक रह गये होते तो निर्माण और विकास के क्षेत्र मे पूर्वांचल उ0प्र0 हरियाणा और पंजाब से काफी आगे होता और उनकी कल्पना जो चाहते थे इसे सिंगापुर बनाने का वह साकार हो गया होता। रचना, सृजन, निर्माण, विकास, उनके जीवन का लक्ष्य था। राजनीति में साहस इतना अधिक था कि पूर्वांचल उ0प्र0 के विकास के परस्पर कई प्रधानमंत्रियों से कई बार झगड़ा भी हो गया। वे हर मंच पर बोलते थे कि सरकार चाहे जिस किस भी दल की हो मेरे निर्माण विकास की गति को कम नही कर सकती । सभी कार्यक्रमों के आयोजक उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि मऊ जनपद वासियों को अपनी बेहतरी और बहुबुदी के लिए कल्पनाथ राय के विचारो को आत्मसाथ करना ही होगा। और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से बिना किसी डर के सवाल करना होगा। पहला सवाल यह करना होगा कि कल्पनाथ राय के कृत्यों का अगर आप बढ़ा नही रहे है तो बिनाश की ओर क्यो ले जा रहे हैं। माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि हमें चेतना होगा कि हमनें उन्हे जनप्रतिनिधि बनाया तो वे भी केवल अपने बारे में न सोचे हमारे बेहतरी व बहुबुदी के बारे में भी सोंचे। आज आवश्यकता है कि एक एक मतदाता को कल्पनाथ राय जी के विचारों से जोड़ा जाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के कटघरे में खड़ा किया जाय।

संचालन कर रहे एस0आर0डी0 स्कूल की चेयरमैन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सदस्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 कल्पनाथ राय की सुपुत्री कु0 वैष्णवी राय की प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मऊ अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय नें कहा कि कल्पनाथ राय जी हमेशा कहा करते थे कि कमजर्फ कोसाफी जाम न दे तौहिन न मयखाने की वह पी लेगा फिर बहकेगा सामत होगी पैमाने की । मऊ जनपद का जनमानस स्व0 कल्पनाथ राय जी के पदचिन्हो पर चले ताकि मऊ जनपद में निर्माण विकास के पथ पर फिर चल सके। आज कल्पनाथ राय की एही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव मऊ जनपद के प्रभारी जनक कुशवाहा ने के कहा कि विकास पुरूष कल्पनाथ राय जी ने मऊ ही नही बल्कि पूर्वांचल में निर्माण व विकास की जो ज्योति जलाई अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बनी हुयी है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामअवध यादव ने कहा कि विकास पुरूष स्व0 कल्पनाथ राय की जयंती और पूर्णतिथि सभी राजनीतिक दलों को बनाना चाहिए। सरकारी स्तर पर कार्यक्रम होने चाहिए। सभी कार्यक्रमो ंकी अध्यक्ष कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान के वरिष्ठतम् व उनके समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य मा0 डा0 सुधा कल्पना राय की प्रतिनिधि डा0 योगेन्द्र ओझा ने किया। व सभी कार्यक्रम का संचालन एस0आर0डी0 स्कूल की चेयरमैन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सदस्य स्व0 कल्पनाथ राय पूर्व केन्द्रीय मंत्री की सुपुत्री कु0 वैष्णवी राय की प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मऊ अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने किया। सभी कार्यक्रमों के आयोजक उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह थे।
श्रद्धांजलि सभा को जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्तेखाब आलम, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, हंसनाथ तिवारी, संजय सिंह, रविप्रकाश सिंह, बनवारी राम, विनय कुमार गौतम, सिकन्दर प्रसाद, नसीम बेलाली, मासूम अंसारी, अफसर खान, उदय प्रताप राय, नजीर अहमद, के0के0 सिंह, याकीम नेसार, अजय राय जी प्रधानाचार्य, विपिन बिहारी पाठक, अरूण सिंह, संजय सिंह गाॅधी, रामप्यारे यादव, रणधीर सिंह, राम निवास राय, जयप्रकाश राय, मानवेन्द्र बहादुर सिंह, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।


