छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में खूब चली साइकिल

मऊ। समाजवादी पुरोधा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र भदेसरा से साइकिल यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर व कबूतर औऱ गुब्बारे के गुच्छों को उड़ा कर मऊ सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ो साइकिल यात्रियों के एक लंबे काफिला ले कर जो सरकार की जनविरोधी नीतियों,भ्रष्टाचार,महिलाओं का उत्पीड़न, बेकारी, बुनकरों व किसानों, नौजवानों की उपेक्षा, महंगाई आदि मुद्दों के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली गई जो भदेसरा से बंधा मार्ग से होते हुए खेदुपुरा, जमालपुरा, डिहवा आदि रास्तो से पार्टी कार्यालय पे पहुच कर स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पे पुष्प अर्पित कर नमन किया गया,रास्ते मे जगह जगह उत्साहित बुनकरों एवं महिलाओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया यात्रा शुरू करने से पहले सम्बोधन करते हुए अल्ताफ अंसारी ने स्व. जनेश्वर मिश्र के जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया और कहा कि ये जुमला वाली सरकार सिर्फ जुमला और भुखमरी का शिकार बना रही रोजगार शिक्षा बदहाल हो चुका है।आज भाजपा सरकार अन्न दिवस मना रही किसानों का हक मारकर अन्नदाताओं का अपमान कर रही श्री अल्ताफ अंसारी ने लोगो की संकल्पित करते हुए कहा कि आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना के ही दम लेना है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष साधु यादव, योगेश तिवारी, संजय चौधरी, महिलासभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव, सोएब नोमानी, संजय पांडेय, अरविन्द चौहान, चंदन साहनी, रामनरेश यादव, अनीस हलचल, ज़ुबैर अंसारी, श्रीकांत यादव, सुजीत भारद्वाज, शकील , इकबाल, अब्दुल वदूद इत्यादि लोग मौजूद रहे।।

