अपना जिला

भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, मऊ के 684 गाँवों में योग शिक्षक बनाने का रखा लक्ष्य

मऊ। भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मिथिलेश यादव के नेतृत्व में जनपद के आर. एस पैलेस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत स्वाभिमान उत्तर प्रदेश पूर्व के सह राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते हुए कहा कि जनपद मऊ आगामी वर्ष 2021-2022 के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसको भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति द्वारा सामुहिक रूप से किया जाएगा।
1- 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से जनपद के सभी 684 गाँवों में 1-1 योग शिक्षक बनाने का लक्ष्य।
इसके अंतर्गत पतंजलि परिवार द्वारा हर गाँव में योग शिविर आयोजित कर योग शिक्षक तैयार करेगा। और उस योग शिक्षक द्वारा पूरे गॉंव में योग को हर घर तक व हर व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करेगा जिससे गॉंव के सभी लोग स्वस्थ रह सकें।
2- जनपद के विभिन्न स्थानों पर रोगानुसार योग शिविर आयोजित कर लोगों को रोगमुक्त करने का लक्ष्य।
विभिन्न प्रकार के रोग जैसे मोटापा, कमरदर्द, शुगर, उच्चरक्तचाप/निम्नरक्तचाप, अर्थराइटिस, घुटनादर्द, तनाव, अवसाद, चिंता जैसे रोगों को ध्यान में रखते हुए लोगों को बीमारियों से मुक्त करने के लिए रोगानुसार विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोगों का धन दवाओं में न खर्च होकर जीवन को बेहतर करने में लगा सके।
3- पतंजलि वेलनेस सेण्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों के साध्य व असाध्य रोगों का इलाज किया जाएगा।
बाबा रामदेव का लक्ष्य है कि जिस प्रकार पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में संचालित योगग्राम में असाध्य रोगों का सफल इलाज हो रहा है ठीक उसी प्रकार प्रत्येक जनपद में पतंजलि वेलनेस सेण्टर खोला जाएगा जिसमें पंचकर्म, षट्कर्म, यज्ञ चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, जल चिकित्सा, भांप चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा आदि विधियों द्वारा लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज मिल सकेगा।

4- देश, धर्म और संस्कृति के लिए आगामी 15 अगस्त से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में युवा सन्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके लिए जनपद में 3-5 दिनों का युवा शिविर लगया जाएगा।
जो भी युवा समाज व राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहते हैं ऐसे युवाओं का आह्वाहन करते हैं ऐसे सभी भाईयों को पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव के सानिध्य में योग, दर्शन, वेद, उपनिषद, रामायण, गीता आदि ग्रंथों को पढ़ाया जाएगा फिर उनको भारत की ऋषी परंपरा, गुरु परंपरा अनुसार देश, धर्म और भारतीय संस्कृति के लिए, भारत का वैभव बढ़ाने के लिए उनको तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *