रवि प्रकाश यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा रवि प्रकाश यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा बेल्थरा रोड स्टेशन, मालीपुर,नगरा, ताड़ी बड़ागांव, कसेसर, भीमपुरा, किडिहरापुर, बरौली, बनकटवा, हुड़रहा आदि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान अपने गांव हुड़रहा में स्वागत समारोह सभा को संबोधित करते हुए रवि प्रकाश यादव ने कहा कि सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है, उसका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा। कहा कि सपा सरकार में ही नौजवानों का हित सुरक्षित है। कहां की 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही मेरा लक्ष्य है। और कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों का विशेष तौर पर शोषण किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश के सभी नौजवान आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील बलिया के नौजवान ही ठोकेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद बेल्थरा रोड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष आनंद, संतोष यादव, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र, अशोक विपुल, ओम कनौजिया, रूद्र प्रताप, केपी यादव, विनय, शशिकांत, गोलू मौर्य, विपिन, अनुज गौतम, कलीम शाहिद समाजवाद प्रमोद आदि मौजूद रहे।

