अपना जिला

दुबारी में उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक सम्पन्न

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी जनता शिक्षा निकेतन इण्टरमीडिएट कालेज पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने पर बल दिया गया । तथा शिक्षकों के हक हकुब की लड़ाई लड़ने वाले सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए संगठन के लोगों ने संकल्प लिया । जिला अघ्यक्ष जयराम सिंह ने कहां कि शिक्षकों के अधिकारों की मांग कई संगठन करतें है लेकिन आपसी सद्भावना की कमी के चलतें एकजुट नहीं हो रहें ।जिसका लाभ सरकार उठाती है । संरक्षक योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार से शिक्षकों को जो सुविधाए मिलनी चाहिए एकजुटता के अभाव में नहीं मिलती ।यह संगठन सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट कर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा । इस दौरान शाखा इकाई का भी गठन किया गया ।जिसमें रामाराम अध्यक्ष, मनोज कुमार चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार मंत्री, नौशाद अहमद आय-व्यय निरीक्षक एवं कु. सोनी जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस अवसर पर संगठन के सदस्य मौजूद रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *