मोख्तार अंसारी की बैरक में लगेगा टीवी?
मऊ सदर से विधायक मोख्तार अन्सारी की गैंगस्टर कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई। इस दौरान एक बार फिर विधायक के प्राथनापत्रों पर जज राम अवतार प्रसाद ने सुनवाई की।

पेशी के दौरान मोख्तार अन्सारी ने एक बार फिर कोर्ट को भोजन की क्वॉलिटी, टीवी, स्वजनों से न मिल पाने सहित अन्य कई शिकायतें गिनाईं.
जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिया कि मुख्तार अंसारी के बैरक मे टीवी लगवाना सुनिश्चित करें।
दरअसल मोख्तार के वकील दारोगा सिंह ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के कोर्ट में चार प्रार्थना पत्र दिए हैं। और कहा कि मुख्तार अंसारी पूर्ण रूप से उच्च श्रेणी के बंदी की सुविधा प्राप्त करने के हकदार हैं। क्योंकि मुख्तार अंसारी विचाराधीन बंदी हैं। सीनियर सिटीजन और ग्रेजुएट भी हैं, एवं आयकर दाता हैं।
जिस पर माननीय कोर्ट ने सुनवाई करते हुए जेल के बैरक मे टीवी उपलब्ध कराने के मामले में जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिया कि जेल मैनुअल एवं समुचित शासनादेश मे विहित प्रावधानों मे यदि टीवी अनुमन्य हो तो मुख्तार अंसारी के बैरक में टीवी लगवाना सुनिश्चित करें।

