कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई

बेंगलुरु। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को बसवराज बोम्मई ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए कल शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता चुना।
उत्तर कर्नाटक से लिंगायत समुदाय के नेता बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता की पूरी सहमति है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई के बेटे बोम्मई सोमवार को भंग हुई येदियुरप्पा की मंत्रिपरिषद में गृह मामलों, कानून, संसदीय मामलों और विधायी मामलों के मंत्री थे। बोम्मई हावेरी जिले में शिगगांव से तीन बार के विधायक हैं तथा दो बार वह पार्षद रहे हैं।

