अपना जिला

माँ विद्या वासिनी ट्रस्ट और महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर के तत्वाधान मे ऑन लाइन लोक गीत प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न

भारतीय संस्कृति को उजागर करने हेतु आज ऑन लाइन गूगल मीट पर लोक गीत प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिस का संचालन साधना मिश्रा जी अध्यक्ष माँ विद्या वासिनी ट्रस्ट लखनऊ और वीना अडवाणी जी अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर महाराष्ट्र इकाई द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ गुलाब चंद पटेल जी ने सभी कवि मित्रों और पदाधिकारियों का शब्दों से स्वागत किया था।

साधना मिश्रा ( अध्यक्ष ) माँ विद्या वासिनी ट्रस्ट लखनऊ


आज के इस कार्यक्रम में सबसे प्रथम मिथिलेश कुमार सिंह वाराणसी ने अपनी रचना प्रस्तुत किया गया और दूसरे क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ गुलाब चंद पटेल द्वारा गुजराती मे लॉरी गीत शिवाजी के लिए उनकी माता जीजा बाई जी ने जो गाया था वह लोक गीत प्रस्तुत किया, जिसकी बहुत ही सराहना हुई, बाद में राजेश मक्खन झांसी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, अगले क्रम में चंदा देवी स्वर्णकार द्वारा लोक गीत क्षेत्रीय भाषा बूंदेली भाषा में प्रस्तुत किया गया, उसके बाद जय श्री देसाई ने कजरी गीत प्रस्तुत किया गया, वीना अडवाणी जी अध्यक्ष ने सिंधी भाषा में झूलेलाल की विशेष प्रस्तुति की।

वीना अडवाणी ( अध्यक्ष ) महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर महाराष्ट्र इकाई


क्रम 1 से पांच ने आज अपनी रचनाए प्रस्तुत की गयी थी, क्रम 6 से 10 को दिनांक 27 जुलाई के दिन, क्रम 11 से 15 को 28 जुलाई के दिन, क्रम 16 से 20 को 29 जुलाई के दिन, और क्रम 21 से 26 तक दिनांक 30 जुलाई 2021 दिन शाम 4 बजे गूगल मीट पर ऑन लाइन प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की बहुत ही सराहना की गई, साधना मिश्रा जी अध्यक्ष माँ विद्या वासिनी ट्रस्ट लखनऊ और वीना अडवाणी जी अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर महाराष्ट्र इकाई द्वारा बहुत ही सुन्दर और उम्दा कार्यक्रम किया गया। इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *