शांति भंग की आशंका में 11 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा कालीचरन, हरिपत निवासीगण साहपुर, विजेन्द्र प्रताप निवासी इब्राहिमाबाद थाना दोहरीघाट, थाना घोसी पुलिस द्वारा रामविजय, कैलाश निवासीगण पहाडपुर थाना घोसी, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा कृष्णानन्द प्रजापति निवासी हलधरपुर, राजनाथ, धमेन्द्र निवासी बकुची डाढ़ीडीह थाना हलधरपुर, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा भीम कुमार, निवासी बढुआ गोदाम, संजय, राजू निवासीगण सरया रधुनाथपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी तथा थाना घोसी पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त रसीद पुत्र इन्तियाज निवासी पौनी थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।

