तीन वाहनों में क्रूरतापूर्वक लाद कर ले जाए जा रहे 32 पशु बरामद, 10 गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन अमित कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 27.07.2021 को थाना मधुबन पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कस्बा दरगाह के पास से तीन वाहनों (एक ट्रक वाहन तथा 02 अदद डीसीएम वाहन) पर कू्ररतपूर्वक लाद कर तश्करी हेतु ले जा रहे 32 राशि मवेसी के साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का पशु तश्करी का एक संगठित गिरोह है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 389/21 धारा 11 पशुकू्रता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया तथा उपरोक्त बरामद वाहनों को अन्तर्गत एमवी एक्ट सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1 . बलवीर सिंह पुत्र अजब सिंह ग्राम दारापुर भीलावली थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद।
2 . राजाराम यादव पुत्र टेंगरी यादव ग्राम नरला थाना उभांव जनपद बलिया।
3 . अजय कुमार यादव पुत्र बच्चालाल ग्राम जाहिदपुर थाना उभाव जनपद बलिया।
4 . धर्मवीर पुत्र रघुनाथ ग्राम रुपसपुर थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद।
5 . प्रमोद यादव पुत्र बैजनाथ ग्राम हिसामपुर थाना रामपुर जनपद मऊ।
6 . अवधेश यादव पुत्र चन्द्र देव ग्राम फुलपुर थाना रामपुर जनपद मऊ।
7 . राजेश यादव पुत्र रामसेवक यादव ग्राम ठकुरहीं थाना भीमपुरा जनपद बलिया।
8 . आलोक कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम बाराडीह थाना भीमपुरा जनपद बलिया।
9 . प्रकाश चन्द्र पुत्र अमर सिंह ग्राम बरौली थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद।
10 . अमरनाथ यादव पुत्र सिंहासन यादव ग्राम जलमा जमालुद्दिनपुर थाना उभांव जनपद बलिया।
बरामदगी-
1 . 28 राशि भैंस व 4 राशि पडवा।
2 . तीन वाहन क्रमश-एक ट्रक(यूपी 83 एटी 6801) व 2 डीसीएम(यूपी 83 डीटी 4449) (यूपी 83एटी 9922)।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
निरीक्षक विमल प्रकाश राय प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन , उ0नि0 रामसकल यादव, का0 संदेश मौर्य, का0 विपिन कुमार, का0 अरुण यादव, का0 रंगीले यादव, का0 अजय शर्मा थाना मधुबन ।



