अमिला में कोटेदार की मनमानी पर ग्रामीणों ने राशन की दुकान पर किया प्रदर्शन

( कमल नरायन सिंह )
अमिला । ग्राम पंचायत अमिला में मंगलवार को राशन कोटेदार की मनमानी की शिकायत पर ग्राम प्रधान अमिला राजाराम सोनकर ने ग्रामीणों को लेकर कोटेदार के राशन की दुकान पर किया प्रदर्शन कहा कि मनमानी नही होने देगे। कोटे की दुकान को कराया बंद।
अमिला ग्राम पंचायत स्थित खनिगह, छोटी खनिगह,गौरा, अकटहा, चौहनपुरा, सामुकपुरा के लँगभग 500 कार्ड धारक कोटेदार जितेंद्र कुमार की दुकान से राशन उठाते है।कार्ड धारकों पुष्पा ग्राम पंचायत अमिला धर्मी देवी गीता चौहान माया प्रेम शिला मैना शशि कला भानु प्रताप रामभवन लालचंद बीरबल राम दुलारे इंदर चौहान राम शकल चौहान बाबूलाल चौहान गिरजा मोर सावित्री वीरेंद्र सुषमा सावित्री राम राम अवध सिंह शंभू चौहान मकतुला देवी रामअवतार चौहान सुरेश चौहान नींबू लाल चौहान श्याम देव चौहान सुनील चौहान आदि ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि राशन समय से नही देते है मशीन खराब व सर्वर नहीं का बहाना बना कर दौड़ाते है। वही
माया पत्नी स्व0 रामगुलाम ने बतायी डेढ़ वर्ष से हमारे बच्चो का नाम काट दिया है राशन लेने के लिए दुकान पर आने पर बहाना करते है कि मशीन चार्ज नही है मशीन बिगड़ा है कल आइए आने पर परसो आइए तो पुनः दूसरे दिन आइए थक हारकर घर बैठ जाते है
गुलाबी देवी पत्नी जयकिशुन को पाँच महीने से राशन नही मिल रहा है।
इस सम्बंध में ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत काफी दिनों से मिल थी थी कि दर्जनों ग्रामीणों को राशन कई महीनों से नही मिल रहा है ।तो आज मंगलवार को सुबह आया तो यहां दर्जनों महिला पुरुष राशन के इतंजार में सभी बैठे है।कोटेदार फरार है।
वqही कोटेदार जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैं राशन की दुकान पर 7 बजकर 30 मिनट से राशन बाट रहा था उसी समय ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर आकर उपस्थित कार्ड धारकों को भड़का कर सोर मचाने लगे दुकान बंद करा दिए। मुझको बार बार घर बुलाते है। प्रधान ने राशन का डिमांड किया तो मजूबरन दो बोरा गेंहू व चावल घर पहुचाया।
इस सम्बंध में एसडीएम घोसी ने कहा कि मेरे पास शिकायत पत्र आता है तो जांच कराकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

