रतनपुरा-सेमराजपुर मार्ग की खराब स्थिति पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मऊ। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पांडे के निर्देशन में मंगलवार को मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक में युवा कांग्रेस, रतनपुरा- मऊ के संगठन ने रतनपुरा से सेमराजपुर मार्ग की खराब स्थिति पर विरोध प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी रतनपुरा को मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय ने कहा कि मोदी ने अपने कार्यकाल के शुरू में ही प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा किया था परंतु अब 5 साल बीतने को हैं और मऊ जिले तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता मानवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा की बीजेपी सरकार ने चाहे वह राज्य की रही हो या केंद्र की आम जनता को सिर्फ जुमले देने का काम किया है पर हम कांग्रेस जन जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे और रतनपुरा ब्लाक की जनता के लिए जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरने का काम करेंगे।
वह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सभी मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रही है चाहे वह मुद्दा शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार का हो या फिर सड़क स्कूल और किसानों का कांग्रेस सदैव आम जनता के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद्र सिंह यूथ कांग्रेस के, पन्नालाल गुप्ता, अविनाश सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह गोलू,अजीत यादव, अजीत वर्मा,सरवन यादव धर्मेंद्र कुमार चंद्रशेखर राहुल आशुतोष सिंह निखिल भगवान चंदन गुप्ता दिनेश राजभर विश्राम राजभर आदि साथी उपस्थित रहे।



