शोक संदेश

का. सदानन्द राय और आजमगढ़  माकपा के पूर्व जिलामंत्री डॉ. जियालाल के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

मऊ। भाकपा के का. सदानन्द राय और आजमगढ़  माकपा के पूर्व जिलामंत्री डॉक्टर जियालाल के आकस्मिक निधन पर भाकपा (माले) जिला कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अभिनव कदम के प्रधान संपादक जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि कामरेड सदानन्द राय उस दौर में लाल झंडे को उठाए रखा जब कामरेड झारखंडे राय और कामरेड जय बहादुर हम लोगों के बीच नहीं रहे। इस दौर में एक-एक करके हमारे बीच से कई साथी हम लोगों का साथ छोड़ गए,उनके बताए रास्ते पर चलना है उन को सच्ची श्रद्धांजलि है। उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता कामरेड बिरेंद्र कुमार ने कहा कि कामरेड जियालाल आजमगढ़ संयुक्त वामपंथी एकता के मसाल थे। हमेशा गरीब,मजदूर,किसानों के सवालों पर संघर्ष में शामिल रहते थे। उनका पुरा जीवन गरीबों मजदूरों के हक इंसाफ की लड़ाई में बीता। भाकपा (माले) के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि कामरेड सदानंद राय और कामरेड जियालाल शोषण बिहीन समानता पर आधारित समाज बनाने के अगुआ साथी थे, आज जब देश में सामंती संप्रदायिक पुजीवादी कारपोरेट फासीवादी,गठजोड़ की सरकार है इस दौर में साथियों का जाना लाल झंडे का भारी नुकसान है।        श्रद्धांजलि सभा में प्रवीण कुमार राय,  कामरेड रामबली ,कामरेड अतुल सिंह, कामरेड राजेश,  साधु यादव  अरसद बड़क,शमशुलहक चौधरी,  आदि शामिल रहे।               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *