अपना जिला

PM स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ अभियान के तहत पालिका में विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन

■ 28 जुलाई को भी लगेगा कैम्प : राजस्व निरीक्षक

मऊ। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन मऊ के कार्यालय पी0एम0 स्वनिधि योजना के ‘‘संकल्प से सिद्धि ‘‘ विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें पथ विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम व द्वितीय ऋण हेतु आॅनलाइन पंजीयन कराया तथा पथ विक्रेताओं को ‘‘ मैं भी डिजीटल 2.0 के अन्तर्गत सभी वेण्डरों को डिजीटल लेन देन हेतु प्रशिक्षित किया गया। पालिका के राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी व शहर मिशन प्रबन्धन डूडा मो0 रिज़वान ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कैम्प दिनांक 28 जुलाई व 11-12 अगस्त 2021 को भी आयोजित किया जायेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन पथ विक्रेताओं को अभी तक प्रथम व द्वितीय ऋण नहीं मिला है। उनके लिए दो दिन का नगर पालिका परिषद मऊ कार्यालय में कैम्प आयोजित किया गया है। छूटे हुए सभी पथ विक्रेता ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ विशेष कैम्प के अन्तर्गत 27 व 28 जुलाई को कैम्प में आकर लोन हेतु आनलाइन करा के लाभ ले सकते है, तथा जिन शहरी पथ विक्रेताओ का ऋण हेतु आनलाइन हो चुका है वह अपने बैंक शाखा पहँुच कर ऋण का लाभ ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *