डा. प्रज्ञा नीरज सिंह को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर, लोक कल्याण सेवा न्यास ने किया स्वागत अभिनन्दन

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की अनुसंशा पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनन्दी बेन पटेल ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं लोक कल्याण सेवा न्यास के संरक्षक सत्यमित्र सिंह “दिनेश” की धर्म पत्नी प्रज्ञा नीरज सिंह को किशोर न्याय बोर्ड मऊ का सदस्य नामित किया है ।
नामित सदस्य का लोक कल्याण सेवा न्यास मऊ द्वारा शब्द प्री स्कूल सहादतपुरा मऊ में भव्य स्वागत किया गया।

न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्वागत से अभिभूत प्रज्ञा नीरज सिंह ने लोक कल्याण सेवा न्यास के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही कहा की, मेरे जैसे साधारण सामाजिक कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं सदैव आप सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।
मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहती हूं की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है उस पर मैं शासन की मंशा के अनुरूप आप सभी की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करुगी
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किशोर न्याय बोर्ड के मामले तेजी से निस्तारित किए जाएंगे तथा समस्त कार्य धरातल पर दिखेंगे इस अवसर पर न्यास की ओर से बिहार प्रदेश के राज्यपाल महामहिम फागू चौहान की सुपुत्री विद्या चौहान ने प्रज्ञा नीरज को स्मृति चिन्ह तथा एक आम का पौधा भेटं कर उनके मंगल जीवन की कामना की कार्यक्रम में मीना अग्रवाल, कृष्णा खन्डेलवाल, डा० अजय सिंह, पूजा राय, अरुन सिंह, आनंद प्रताप सिंह, संगीता द्विवेदी, राकेश तिवारी, डा0 धर्मेंद्र राय, अर्चना सिंह, कृष्ण कांत राय, पुनीत यादव, विशाल पाण्डेय, संजीव जायसवाल डिम्पल, सत्यमित्र सिंह दिनेश, संजय पाण्डेय, अंशुमान बरनवाल मुन्ना, अंजनी सिंह सोनू, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





