कोरोना महामारी नियंत्रण के वास्ते, कोर ग्रुप ने कसी कमर, हैण्डवाश, मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन है जरूरी

■ कोर ग्रुप की पहल ‘सावधान एक्सप्रेस’ हरी झंडी दिखा के हुई रवाना, टीकाकरण पूरी मानवजाति की सुरक्षा के लिये है जरुरी
मऊ। कोर ग्रुप, सीआरएस एवं गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के द्वारा कोविड-19 प्रोजेक्ट के अंतर्गत 26 जुलाई 2021 दिन सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से ‘सावधान एक्सप्रेस’ (ई.रिक्शा रैली) को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करना है। कोविड-19 का व्यवहार अपनाने के बारे में जैसे मास्क लगाना, दो गज की दूरी अपनाना, साबुन से हाथ धुलना, अनावश्यक बाहर ना जाना और कोविड टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करना आदि है। साथ ही लोगों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने एवं कोरोना से बचाव के वास्ते टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस जागरुकता में टीकाकरण के बाद भी साबुन से 40 सेकेंड तक ऊपर नीचे उगलियों के बीच में हैण्डवाश, नियम पूर्वक मास्क पहनना और उतारना आदि के बारे में आम जनमानस को जानकारी देना है। उन्होंने कहा टीकाकरण पूरी मानवजाति की सुरक्षा के लिये जरुरी है, कोविड के टीकाकरण से पूरे समाज का हित है। इससे हम सभी अपने अगल बगल से लेकर अपने परिवार तक को सुरक्षित कर सकते हैं। यह ‘सावधान एक्सप्रेस’ घोसी, कोपागंज, परदहा, रानीपुर ब्लाकों के हाई रिस्क एरिया तथा अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों में कोविड और उसके द्वारा होने वाली दिक्कतों की पहचान आदि को लेकर जनमानस को जागरूक करेगी।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वकील अली, एसएमओ- डब्लूएचओ डॉ पद्म जैन, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (वीसीसीएम) कामख्या मौर्य- यूएनडीपी, डीएमसी-यूनिसेफ सौरभ सिंह, डीएमसी कोर ग्रुप शमशेर अली और ब्लॉक मोबिलाईजेशन कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे ।



