अपना जिला

सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता का मऊ में हुआ जोरदार स्वागत

मऊ। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा मऊ के तत्वावधान में मऊ नगर के बलिया मोड़, मिर्जाहादीपुरा मोड़, भीटी चौक के साथ-साथ पूरी नगर में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व बलिया नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवा संगठन की प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता को प्रदेश सचिव का महत्वपूर्ण भार सौंप कर पूरी वैश्य समाज को सम्मानित किया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने वैश्य समाज पर अपना विश्वास जताकर समाज को गदगद एवं प्रफुल्लित कर दिया है।आज सुबह से ही बलिया मोड़ पर युवाओं और वैश्य समाज की छोटे बड़े सभी वर्ग के लोग एकत्रित हो रहे थे जैसे ही लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का काफिला रतनपुरा से चला वैश्य समाज जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का नारा से वातावरण दूज उठा।तत्पश्चात सभी युवाओं ने बलिया के पूर्व चेयरमैन तथा समाजवादी पार्टी के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का स्वागत माला पहना कर किया ।तत्पश्चात काफिला पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए मिर्जाहादी पुरा चौक पर पहुंचा ।वहां पर हेमराज मद्धेशिया मनीष कुमार गुप्ता मनोज कुमार अजय गुप्ता पवन कुमार मद्धेशिया दिलीप कुमार मद्धेशिया संजय कुमार गुप्ता शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता रामदास गुप्ता रमेश कुमार मद्धेशिया लाल बिहारी गुप्ता अतुल मद्धेशिया राकेश मद्धेशिया रोशन मद्धेशिया विवेकानंद गुप्ता चंदन गुप्ता विपिन गुप्ता अखिलेश मद्धेशिया गिरीश मद्धेशिया करमेंद्र गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का स्वागत अभिनंदन फूल माला से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *