पुण्य स्मरण

पूर्व विधायक सुभाष यादव के द्वितीय पुण्यतिथि पर नमन् करने पहुंचे सपा, भाजपा, कांग्रेस, लोक दल के नेता

मऊ। घोसी विधान के पूर्व विधायक और सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सेंदुराईच में शुक्रवार को मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता डा. राजीव राय ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने उन्हें पहुंच कर श्रद्धांजलि दिया यह उनकी लोकप्रियता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि वे सदैव सादा जीवन व्यतीत किए एवं गरीबों मजलूमों की सेवा ही उनका परम धर्म रहा। हम ऐसे महापुरुष को नमन् व श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि गरीब परिवार का बेटा सदन की आवाज बनकर आम जनों की पीड़ा को गुंजायमान किया एवं सदैव लोगों के सुख दुख में साथी बनकर खड़े रहे। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता योगेंद्र राय, लोकदल व किसान नेता देव प्रकाश राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अल्ताफ अंसारी, इंदुशेखर राय, शैलेंद्र यादव साधु, कांग्रेस नेता राज मंगल यादव, घोसी के ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे। श्रदांजलि सभा में विधायक सुभाष यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करने आए सभी के प्रति आभार डॉ प्रकाश यादव ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *