मोहम्मदाबाद गोहना की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानू सिंह को SDM ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

( संतोष जायसवाल )
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ)। मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानू सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना आशुतोष राय ने दिलाया।तत्पश्चात नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने सभी 91 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था काफी चुस्त रही, प्रवेश गेट पर सभी लोगों का पुलिस द्वारा चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ होने से पहले पूरे कार्यक्रम स्थल को भाजपा के रंग से पूरी तरह से रंग रोशनकर गुब्बारा सजा दिया गया था।सुबह से ही हल्की-फुल्की बूंदाबादी के बीच संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राम सोनकर,कोतवाल मोहम्मदाबाद गोहना नीरज कुमार पाठक,चौकी प्रभारी जगदीश सिंह, चौकी प्रभारी खैराबाद ओम सिंह, युवराज सिंह, इंद्रेश, राकेश विश्वकर्मा,संजय तिवारी समेत सभी बीडीसी सदस्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित थे।











