फतहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख के रूप में मीनू सिंह को SDM ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। नगर पंचायत के ब्लाक संसाधन केन्द्र फतहपुर मंडाव पर नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख फतहपुर मंडाव मीनू सिंह पत्नी प्रवीण कुंवर सिंह को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इसके उपरांत ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह 98 बीडीसी सदस्यों के सापेक्ष 72 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई । इस दौरान बंदे मातरम एवं भारत माता की जय घोष से पुरा परिसर राष्ट्रीयता के सूत्र में बंधा रहा । शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करतें हुए क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता ने कहां कि उत्तर प्रदेश के 626 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होना पार्टी के लोकप्रियता का उदाहरण है ।विपक्षी दल इस बात से घबडाहट में है कि इनका सुपड़ा साफ होने वाला है ।भारतीय जनता पार्टी के सरकार में सर्व समाज के हितों की रक्षा सम्भव है । योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है । विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने कहां कि फतहपुर मंडाव में ब्लाक प्रमुख पद पर पहली बार मीनू सिंह पत्नी प्रवीण कुंवर सिंह ने कमल खिलाने का कार्य किया है । यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की है । विश्वास है कि मीनू सिंह भाजपा के नीतियों को विकास के जरिए जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी । कार्यक्रम के अंत में ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह एवं इनके पति प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने आगन्तुकों का अभिवादन करतें हुए विकास का संकल्प लिया । इस अवसर पर डा.रविन्द्र सिंह, अजीत श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, बबलू ठठेरा, राधेश्याम सिंह , राजीव कुमार पाण्डेय, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, केदार यादव ,आलोक मल्ल आदि रहें ।



