अपना जिला

मऊ चेयरमैन ने दी ईद उल अज़हा की बधाई, शिकायत के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 9151700777

नगर वासियों को ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व की हार्दिक बधाई

गली मुहल्लों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराये जा रहे हैं पूर्ण-तय्यब पालकी

Mau Chairman congratulated Eid-ul-Adha,


मऊनाथ भंजन। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने ईद उल अज़हा के मौके पर अपनी एवं पालिका परिवार की तरफ से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। पालकी ने कहा कि ईद उल अज़हा के त्योहार को मद्देनजर रखते हुये नगर के समस्त गलियों एवं मुहल्लों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य पूर्ण कराये जा रहे हैं। इस कार्य में पूरा नगर पालिका का अमला लगा हुआ है ताकि नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद में नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है किसी प्रकार की गन्दगी की सूचना मिलने पर तुरन्त सफाई करायी जायेगी। समस्त नलकूप चालकों को त्यौहार के दौरान सभी नलकूपों को नियमित रुप से चलाये जाने का निर्देश दे दिया गया है कुछ नलकूपों पर जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। क्योंकि ईद उल अज़हा (बकरीद) के पर्व पर चार रोज़ कुर्बानियां होती है जिसमें पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाये तथा आपसी सौहार्द बनाये रखे, व सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें, खूले स्थानों पर कुर्बानी न करें और न ही खुले में मांस ले जाएं तथा कुबार्नी के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा खुदवाये गये गड्ढो में ही डालें या पालिका की कूड़ा गाड़ी को सौंप दें, ताकि पूरा नगर साफ सुथरा बना रहे। पालिकाध्यक्ष नें स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अपील किया कि मौसम को देखते हुये कृपया आप ताजा खाना खायें एवं सड़े गले फल व खाद्य पदार्थाें का सेवन न करें। त्योहार के अवसर पर नगर वासियों की सुविधा का ध्यान रखते हुये पालिका ने हेल्प लाइन नं0 9151700777 जारी किया है। कृपया त्वरित संज्ञान एवं कार्यवाही हेतु आप अपनी शिकायतों एवं सूचनाओं को हेल्प डेस्क मे उपलब्ध उक्त हेल्प लाइन संख्या पर दर्ज करायें। उन्होंने जनता से अपील करते हुये कहा कि सुबह में कूड़ा उठ जाने के बाद दोबारा कूड़ा न फेकें विशेषकर त्योहार के मौके पर इस का अधिक ध्यान दें ताकि कर्मचारी भी त्योहार मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *