उत्तर प्रदेश

कोरोना के नियंत्रण में कामयाब रही भाजपा सरकार की कुशल नीतियां, अब तीसरी लहर से भी बचाएगा यूपी मॉडल

(विजय कुमार गुप्ता )

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए भाजपा सरकार युद्धस्तर पर इंतजाम कर रही है।
714 अस्पतालों में 78,716 आइसोलेशन और आईसीयू बेड तैयार और अस्पतालों में 92,00 से ज्यादा पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) बेड तैयार हैं।मेडिकल कॉलेजों में 6527 पीकू और इसी तरह जिला अस्पतालों में 1414 पीडियाट्रिक आइसोलेशन और 1265 पीकू बनाए गए हैं।171 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट लगे, 541 प्लांट पर चल रहा तीव्र गति से काम चल रहा हैष
ऑक्सीजन जेनरेटर के माध्यम से 15 फीसदी ऑक्सीजन की 3300 से अधिक बेडों पर आपूर्ति हो रही है।
देश-दुनिया में रोज कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो यूपी में घट रहे हैं। ये भाजपा सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है।
देश में कुल सक्रिय मामलों में 19वां और सक्रिय अनुपात में यूपी 32वां राज्य है।
देश में कुल केसों के अनुपात में कोरोना से हुई मौतों में यूपी 18वें नंबर पर है।
पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, नागालैंड, गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, मेघालय, मणिपुर, पुडुचेरी, झारखंड, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और बिहार में यूपी से ज्यादा मौतें हुई।
यूपी में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा 98.6 फीसदी रिकवरी दर, कुल पॉजिटिविटी दर 2.70 फीसदी हुई।
पिछले 24 घंटे में केरल में 13,956, महाराष्ट्र में 9,000, आंध्र प्रदेश में 2,974, तमिलनाडु में 2,079 और ओडिशा में 2,215 नए केस आए। अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
55 जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित, 20 जिलों में एक अंकों में नए केस आए हैं।
देश में सर्वाधिक नमूनों 6,25,90,185 की जांच और टीके के कुल चार करोड़ से अधिक डोज लगाने वाला पहला राज्य यूपी
बना। 18 जुलाई तक लोगों को कुल 4,03,68,183 डोज लगाए गए। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 1,49,09,248 और 45 साल से अधिक आयु के लोगों को 2,21,17,412 डोज लगे। 75 फीसदी से अधिक हेल्थ केयर वर्कर और 60 फीसदी से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को टीके के दोनों डोज लग चुके हैं। यूपी में अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, गांवों में निगरानी समितियों के माइक्रो मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट से कोरोना नियंत्रित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *