मऊ में स्थायी लोक अदालत का न्यायालय क्रियाशील

मऊ। जनपद मऊ में स्थायी लोक अदालत का न्यायालय क्रियाशील हो गया है जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22ए बी के अनुसार वायु, सड़क या जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वाहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन, किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, सार्वजिनक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय सेवा, बीमा सेवा और इसके अन्तर्गत ऐसी कोई सेवा भी है जिसे यथास्थिति केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार लोकहित में, अधिसूचना द्वारा इस अध्याय के प्रयोजनो के लिए लोक उपयोगी सेवा घोषित करें।
उक्त आशय की जानकारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत अभिमन्यु द्वारा दी गयी।

