खास-मेहमान

निर्भया सेना ने प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता को दिया आदर्श प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त का सम्मान

  • मध्यप्रदेश। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भया सेना सह सदस्य, एन. आर.यू.सी.सी. रेलवे बोर्ड सतीश मिश्र ‘बाबा’ के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता ( IRPFS – 1996 Batch) को आदर्श प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त के सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान समारोह का प्रारंभ करते हुए श्री बाबा ने प्रदीप कुमार गुप्ता का माल्यार्पण करके अंगवस्त्र, लेखनी, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
  • उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार गुप्ता का भारतीय रेल में कर्मठता, ईमानदारी,कर्तव्य परायणता, कार्य के प्रति समर्पित रहने वाले मुख्य सुरक्षा आयुक्तों में अग्रणी एवं नामचीन नाम है। आपसे प्रथम मुलाकात में आपका मुरीद हो जाना आपके प्रमुख गुणों में शामिल है। आपकी सज्जनता, सहयोग एवं अपनेपन की भावना निःसंदेह प्रशंसनीय है। आपकी शिक्षा-दीक्षा देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय) से हुई है।
    आपने निर्भया सेना के विचारों, लक्ष्यों, कार्यशैली तथा कार्यक्षेत्रों को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सुना। निर्भया सेना के बारे में जानने के बाद आपने पूरी दमदारी के साथ यह भरोसा दिलाया कि निर्भया सेना द्वारा आधी आबादी के कल्याणार्थ, रक्षार्थ जो भी कार्य किया जा रहा है उसमें वह अपनी पूरी सहभागिता एवं समर्थन देते रहेंगे। रेल यात्रा में महिलाओं की व्यापक सुरक्षा के लिए निर्भया सेना की भविष्य की अनेक योजनाओं एवं सुझावों पर भी मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।
    निर्भया सेना के सभी सदस्यों की तरफ से मैं ईश्वर से भारतीय रेल में आपके अप्रतिम एवं अद्वितीय प्रगति की मंगकामना करता हूँ।
    उन्होंने राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फ़ात्मा को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    इस कार्यक्रम में निर्भया सेना की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव युवा प्रकोष्ठ रितेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव (मध्यप्रदेश) युवा प्रकोष्ठ श्री रोशनी प्रसाद मिश्र, प्रदेश सचिव (मध्यप्रदेश) युवा प्रकोष्ठ श्री आनंद सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जबलपुर सह शासकीय अधिवक्ता जबलपुर हाई कोर्ट श्रीमती प्रियंका मिश्रा जी की भी सराहनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *