अपना जिला

40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 13.07.2021 को थाना *घोसी* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान चिरैयाडाह बगीचे के पास से राजकुमार सोनकर पुत्र रामवृक्ष सोनकर निवासी फुलवरिया थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया के कब्जे से प्लास्टिक के दो जरिकेन में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *