चोरी करते हुए दो नकाबपोश महिलाएं रंगेहाथ गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का पर्श व रूपये बरामद

मऊ। जनपद के ग्राम ठाकुरमनपुर की एक महिला अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घरेलू सामान खरीदने मिर्जाहादीपुरा स्थित दुकान पर आई थी। दुकान पर खरीदारी करते समय दो नकाबपोश महिला पास में खड़ी होकर खरीदारी करने लगी इसी बीच नकाबपोश महिला सफाई के समान देखने के बहाने ठकुरमनपुर की महिला के बैग पर नकाब का दुपट्टा डाल कर सफाई से बाएं हाथ से पर्श और 1400 रूपया निकाल ली और बिना खरीदारी के वापस जाने लगी तभी सीसीटीवी कैमरा में देख रहे दुकानदार ने अपने सेल्समैन को बताया और उक्त ठकुरमनपुर की महिला को भी बताया, बैग से पैसा गायब देख शोर मचाने पर आम लोगो के सहयोग से पुलिस द्वारा उक्त दोनो महिलाओं सफीना पत्नी नसीम, मुस्कान पत्नी रोहित निवासीगण खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ को पकड़ कर थाने लाया गया तथा रूपयों व पर्श की बरामदगी की गयी। इस सम्बन्ध में उक्त महिलाओं के विरूद्ध थाना दक्षिणटोला पर मु0अ0सं0 120/21 धारा 379,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार उक्त दोनो महिलाएं पूर्व में थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ से जेल जा चुकी हैं।
