घोसी में कुर्बानी जानवरों की लगी बाज़ार, खरीदारों की उमड़ी भीड़

घोसी/मऊ। आगामी 21जुलाई को बकरी ईद त्योहार मनाया जाएगा। बतादें की बकरी ईद के चाँद की 12 जुलाई दिन सोमवार को पहली तारीख थी जैसे ही उर्दू महीने की पहली तारीख शुरू हुई। मुसलमान भाई लोग कुर्बानी जानवरों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। जिहां चलिए आपको लेकर चलते हैं जनपद मऊ के घोसी में जहां वर्षों से बकरा कुर्बानी जानवरों की बाज़ार लगती है और आज भी लगाई जा रही है।इसी कड़ी में कल शाम से नगर के करीमुद्दीनपुर मधुबन मार्ग स्थित टाइटन हॉस्पिटल के पास कुर्बानी जावनरों की बाज़ार लगाई गई। जहां एक से बढ़कर एक जानवर आपको मिल सकते।वैसे यह भी बतादें की इस बाज़ार में एक बकरा की 6 हजार रुपये से लेकर 30 हज़ार रुपये से अधिक कीमत के जानवर मिल रहें हैं वहीं कुर्बानी के जानवर की खरीदारी करने वाले लोग मोल भाव करके जानवर खरीद रहें हैं। इस बार जानवरों की कीमत कुछ ज़्यादा ही है।जिससे लोगों को भाव अधिक करना पड़ रहा है। यह आपको जो लाइव तस्वीरे दिखा रहें घोसी नगर की है जहां जैसे ही शाम होना शुरू होता है बकरा बाज़ार में खरीददारों की भीड़ उमड़ जाती है ऐसे ही करीब 8 रोज़ तक देखने को मिलेगा।यहां की कुर्बानी जानवरों की बाज़ार बहुत ही फेमस है घोसी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मुसलमान भाई लोग कुर्बानी जानवरों की खरीद दारी करते चले आ रहे हैं और आज भी खरीद दारी कर रहें हैं। जिसको जिस कीमत का जानवर चाहिए उस कीमत के जानवर यहां मिलते हैं।

